• February 19, 2026

किसानों ने बोरवेल कनेक्शन जुड़ने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया

किसानों ने बोरवेल कनेक्शन जुड़ने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विगत दिनों विद्युत विभाग एवं प्रशासन द्वारा विभिन्न ग्रामों के किसानों के खेत में लगे बोरवेल कनेक्शन को काटा गया था जिस पर किसानों ने बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा से भेंट करके अपनी व्यथा बताई थी जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जिला प्रशासन को दो दिवस के भीतर अगर विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो आंदोलन करने संबंधी ज्ञापन सौपा था जिस पर जिला प्रशासन बेमेतरा ने बहुत ही संजीदा तरीके से किसानो की बातों को मानते हुए तथा सहानुभूति पूर्वक रवैया अपनाकर पुनः किसानों के खेतों में लगे बोरवेल कनेक्शन को जोड़ दिया गया जिस पर संबंधित ग्राम बेमेतरा विधानसभा के अंतर्गत बेरला विकासखंड के ग्राम देवरी बीजाभाट अमोरा बावनलाख सरदा अतरघढी जौग एवं आन्दू से आए हुए, सैकड़ो किसानों ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया और किसानों ने कहा कि उनके बुरे वक्त पर मात्र आशीष छाबड़ा ही ऐसे नेता थे जो कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़े हुए जिसके कारण वह आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का आभार व्यक्त करने के लिए उपस्थित हुए हैं उनके प्रयासों से जिला प्रशासन ने किसने की बात मानी है और बिना किसी देर के तुरंत ही विद्युत कनेक्शन जोड़ दिए गए जिसके लिए किसानों ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित जिला कलेक्टर का भी आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है और परिवार में समस्या आने पर वे परिवार के एक जिम्मेदार सदस्य के नाते हमेशा खड़े रहे हैं और खड़े रहेंगे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस मामले में जिला कलेक्टर द्वारा तुरंत सहयोगी कार्यवाही पर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समस्या की गभीरता तुरंत समझा और निराकरण किया इसके लिए उन्हें साधुवाद है इस अवसर प्रकाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत जेवरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…