• February 20, 2026

बेमेतरा पुलिस द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच लगातार जारी

बेमेतरा पुलिस द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच लगातार जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के नेतृत्व में बेमेतरा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन जांच एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के तहत गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुंडा-बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। माइनर एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई भी निरंतर की जा रही है।

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रूप से गश्त कर रही हैं तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

उक्त अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक भानुप्रताप पटेल, छन्नूलाल ध्रुव, रेशम लाल भास्कर सहित पुलिस टीम द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच और भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं सुनसान क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जा रही है।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने, मैदान, पार्क एवं चौक-चौराहों में बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जमावड़ा लगाकर नशा करने, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265741003,


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…