- February 22, 2026
बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, इन ब्लॉकों में मुख्य जिला मार्ग, ग्रामीण सड़के और राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक नेटवर्क है, जिले के प्रमुख क्षेत्र बेमेतरा , नवागढ़, साजा और बेरला है, इन ब्लॉकों में ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग के तहत सैकड़ो किलोमीटर डामरीकरण और ग्रामीण सड़क बनी है, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी के नवीनतम डाटा की जांच की जानी चाहिए क्योंकि कोई सटीक आंकड़ा कुल किलोमीटर सड़कों की लंबाई, वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं है। साजा से बेरला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग ,दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग और बेमेतरा से रायपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिसमें गांवों के बाजार ,चौक चौराहे, मेले का स्थान ,स्कूल, कॉलेज और राइस मिलें,मंडी , सोसाइटी, और सरकारी दफ्तर है, परंतु ना ही इन चौक चौराहा में यातायात की उचित व्यवस्था है, ना ही लोगों में जागरूकता है,लगातार होती दुर्घटनाओं का कारण यातायात की व्यवस्था का सही नहीं होना है, जहां से भारी वाहन गुजरते हैं, उस रोड में कोई चेक पोस्ट भी नहीं लगा हुआ है ,ना ही वहां पर चौक चौराहे में अनियंत्रित भीड़ को रोकने के लिए यातायात पुलिस ही उपलब्ध है, ऐसे में लगातार जिला प्रशासन विभागीय कर्मचारियों की कमी बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं, जिस व्यवस्था में कोई सुधार होने वाला नहीं है, जिला प्रशासन को अपनी विभागीय व्यवस्था बनाने के लिए यातायात को सुचारू बनाने के लिए विभागीय व्यवस्था बनाने का कार्य शीघ्र करवाना चाहिए, जिससे रोड में होने वाले एक्सीडेंट और रोड जाम से लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े, अभी 21 फरवरी से 24 तक साजा में मेले आयोजित है, जिसके कारण भी भारी वाहनों को इस क्षेत्र से आने-जाने में रास्ते को परिवर्तित करना चाहिए, ताकि होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से लोगों को बचाव किया जा सके।
लगातार ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने का मुख्य कारण भारी वाहनों का लगातार बढ़ता दबाव और दुकानों के सामने रखे हुए रोड तक दुकानों के सामान और वाहन है,जिससे ट्रैफिक जाम होता है,रोड सड़क में बिल्डिंग मटेरियल,रेत, गिट्टी, रॉड ,ईंट ,जगह जगह पर बड़े गड्ढे ,बेढंग से रोड को घेरे गए समान और वाहन भी है,गांव हो या शहर आवागमन को बेहतर रखना बहुत जरूरी है।जिससे किसी भी तरीके से नजर अंदाज नहीं किया जा सकता ।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,




