• March 1, 2026

होली पर विद्युत सुरक्षा को लेकर अपील, खंभों, लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के निकट न करें होलिका दहन, मुख्य अभियंता की चेतावनी

होली पर विद्युत सुरक्षा को लेकर अपील, खंभों, लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के निकट न करें होलिका दहन, मुख्य अभियंता की चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने होली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों एवं मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कंपनी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए समुचित अमले के साथ शिकायत केंद्रों में पूरी तैयारी रखी गई है। दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता और शालीनतापूर्वक रंगोत्सव मनाना विद्युत कंपनी सहित आमजन के लिए हितकारी होगा। उन्होंने विशेष रूप से अपील की है कि विद्युत उपकेंद्रों, खंभों, लाइनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट होलिका दहन न करें और रंगों की बौछार भी इन पर न डालें, क्योंकि इससे शॉर्ट सर्किट या अन्य गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि होली के अवकाश के बावजूद बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कंपनी का केंद्रीकृत कॉल सेंटर 1912 चौबीसों घंटे सामान्य दिनों की भांति कार्यरत रहेगा। उपभोक्ता इस नंबर पर हिंदी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त “बिजली मितान बॉट” के व्हाट्सऐप नंबर 9425551912 पर भी बिजली आपूर्ति बाधित होने, ट्रांसफॉर्मर खराबी अथवा अन्य विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज की जा सकती है। उपभोक्ता “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे विद्युत लाइनों या ट्रांसफार्मरों पर कोई वस्तु न फेंकें, रंगों की बौछार न करें तथा किसी भी प्रकार की विद्युत गड़बड़ी या दुर्घटना की सूचना तत्काल निकटस्थ विद्युत कार्यालय को दें। होलिकोत्सव के दौरान बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रंगोत्सव के दौरान यदि कहीं विद्युत व्यवधान या दुर्घटना संबंधी स्थिति उत्पन्न होती है तो उपभोक्ता अपने क्षेत्र के संबंधित जोन अथवा वितरण केंद्र से तत्काल संपर्क करें। जनसामान्य की सावधानी और सहयोग से ही संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से प्रभावी रूप से बचा जा सकता है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

फोरलेन सड़क निर्माण के लिए निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने अभियान शुरू

फोरलेन सड़क निर्माण के लिए निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग शहर के यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने…
लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…