• March 1, 2026

होली पर्व के दौरान उपद्रव या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का दिया गया संदेश

होली पर्व के दौरान उपद्रव या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का दिया गया संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। होली पर्व को लेकर जिले के विभिन्न थाना /चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत किया गया।पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में एसडीएम बेमेतरा श्री प्रकाश भारद्वाज, थाना/चौकी प्रभारियो थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, थाना प्रभारी दाढी उप निरीक्षक राकेश साहू, थाना चंदनू में प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर प्रभारी सउनि संतोष ध्रर्वे, चौकी देवकर में सउनि छोटेलाल बंजारे, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना/चौकी स्टाफ के द्वारा आगामी होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रमुख, वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों, ग्राम कोटवार की उपस्थिति मे शांति समिति का मीटिंग ली गई।

*जिसमें सभी को* निर्देशित किया गया कि होलिका दहन सुरक्षित एवं खुले स्थान पर किया जाए। आसपास बिजली के तार, पैरावट, भूसा अथवा सकरी गलियों में होलिका दहन न किया जाए। बीच सड़क पर होली जलाने से भी परहेज करने की समझाइश दी गई, जिससे यातायात बाधित न हो एवं दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। इसके अतिरिक्त मुखौटा न लगाने, कीचड़ अथवा ज्वलनशील तरल पदार्थों का प्रयोग न करने, किसी भी महिला या पुरुष पर जबरन रंग-गुलाल न लगाने, कपड़े न फाड़ने, यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं झगड़ा-विवाद से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही किसी भी धर्म या समाज के विरुद्ध उत्तेजक एवं अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालने तथा ऐसी पोस्ट को फॉरवर्ड न करने की समझाइश दी गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रमुख, वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों से होली पर्व के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया गया।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान उपद्रव या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…