- March 1, 2026
खस्ता हाल सड़क ने बढ़ाई परेशानी, हादसे का खतरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
झेरिया यादव समाज भवन खपरी में सामने रोड का यह हाल है, जो की थानखमहरिया और साजा को जोड़ती है, इसमें आगे नहर के ऊपर एक पुल भी बना हुआ है, जिसकी मरम्मत का काम भी हुआ था, इस रोड से भारी वाहनों के साथ आसपास के किसानों के ट्रैक्टर और माल वाहक, डंपर, ट्रक भी निकलते हैं,पास ही स्कूल है, जहां से बच्चों का भी आना जाना लगा रहता है, काफी दिनों से लोगों ने इस मार्ग पर गड्ढे और नाली के पानी निकासी की व्यवस्था ठीक ना होने के लिए शिकायत की, पर क्या किसी आकस्मिक दुर्घटनाओं का इंतजार करता यह मार्ग आने जाने वाले लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्यों का इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं करता क्यों, विकास की बात करने वाले जन नेता मार्ग से गुजरते हुए इस गड्ढे , गंदे पानी निकासी की अब तक कोई व्यवस्था नहीं कर पाए कारण चाहे जो भी हो आम जनता जिन्होंने उन्हें चुना है इस कारण हो रहे है, परेशान, हलकान ,अब देखना है कि खबर का असर होता है या नहीं, जननायक कहलाने वाले अब भी कुंभकर्णीय नींद से जागते है कि नहीं।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




