• March 3, 2026

होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी खम्हरिया एवं थाना व रक्षित केन्द्र स्टाफ द्वारा पैदल फ्लैग मार्च पेट्रोलिंग

होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी खम्हरिया एवं थाना व रक्षित केन्द्र स्टाफ द्वारा पैदल फ्लैग मार्च पेट्रोलिंग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा। होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।

*इसी क्रम में 02 मार्च 2026 को* थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू एवं थाना स्टाफ व रक्षित केन्द्र स्टाफ के द्वारा आगामी होली त्यौहार के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

*फ्लैग मार्च थाना खम्हरिया* परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों से होते हुए निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील की। त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवैध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

*पुलिस प्रशासन द्वारा* आश्वस्त किया गया कि त्यौहार के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं सतत पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित एवं आनंदपूर्वक होली पर्व मना सकें।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत वर्तमान में नवीन…
बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, पूर्व वर्षों की दरों के आधार पर संशोधित दरें निर्धारित, औसतन 46.5 प्रतिशत वृद्धि

बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, पूर्व वर्षों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में वर्ष 2025–26 के लिए जमीन की नई गाइडलाइन…
नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास…