• March 3, 2026

विश्व महिला दिवस पर हर घर रिचार्ज पिट का आह्वान, सभा, चौपाल और रैली के माध्यम से जल संरक्षण महाभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विश्व महिला दिवस पर हर घर रिचार्ज पिट का आह्वान, सभा, चौपाल और रैली के माध्यम से जल संरक्षण महाभियान को मिल रहा जनसमर्थन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में लगातार गिरते भू-जल स्तर और संभावित जल संकट को देखते हुए “जल संरक्षण महाभियान” के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभा, चौपाल और रैली के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को अपने घरों में रिचार्ज पिट निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि बेमेतरा जिला वर्तमान में गंभीर जल संकट की स्थिति का सामना कर रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में यह संकट और अधिक भयावह रूप ले सकता है। जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, इसलिए वर्तमान समय में हम सबका सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है — जल का संरक्षण और संवर्धन।

*08 मार्च 2026 – विश्व महिला दिवस पर विशेष संकल्प*
08 मार्च 2026 को इंटरनेशनल वीमेन डे के अवसर पर जिलेवासियों से विशेष आह्वान किया गया है कि वे इस दिन महिलाओं के सम्मान में अपने घरों में रिचार्ज पिट का निर्माण कर जल संरक्षण का संकल्प लें। यह संदेश दिया गया है कि “जल शक्ति से ही नारी सशक्त होती है”, क्योंकि जल के बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। परिवार और समाज की आधारशिला के रूप में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देते हुए इस दिवस पर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

*जन-जन से सहयोग की अपील*
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे न केवल स्वयं जल की एक-एक बूंद बचाएं, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। भू-जल स्तर में सुधार लाने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रत्येक घर में रिचार्ज पिट निर्माण को आवश्यक बताया गया है।
जल संकट को दूर करने का सबसे सरल, प्रभावी और स्थायी उपाय है —
“हर घर रिचार्ज पिट” विश्व महिला दिवस के इस पावन अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान है कि वे पृथ्वी के भीतर जल संचयन कर जीवन बचाने के इस महाभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और बेमेतरा को जल संकट से मुक्ति दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा 500 से अधिक हेलमेट और सुरक्षा सामग्री का वितरण

महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा…
महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय…
महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल और पौधों का वितरण

महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…