• March 7, 2026

स्मार्ट प्वाइंट द्वारा एक्सपायरी डेट सामग्री धड़ले से बेची जा रही, आम जनता की जीवन के साथ खिलवाड़, फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौन, चौहान के फटकार पर विभाग द्वारा जांच व कार्रवाई

स्मार्ट प्वाइंट द्वारा एक्सपायरी डेट सामग्री धड़ले से बेची जा रही, आम जनता की जीवन के साथ खिलवाड़, फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौन, चौहान के फटकार पर विभाग द्वारा जांच व कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि जिला बेमेतरा में लंबे अरसे से किराना थोक व्यापारियों के द्वारा एक्सपायरी डेट सामग्री बड़ी धड़के विक्रय किया जाता है आगे चौहान ने बताया कि अभी वर्तमान जिला मुख्यालय व मुख्य मार्ग में स्थित स्मार्ट प्वाइंट द्वारा आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ एक्सपायरी सामान को आधे रेट में बिक्री किया गया चौहान ने बताया कि प्राप्त सूत्रों से सोशल प्रिंट मीडिया से जानकारी प्राप्त होते ही जिला के आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते तत्काल फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई और उक्त विभाग के अधिकारी को तत्काल उक्त स्मार्ट प्वाइंट मैं दाबीज देकर खाद्य पदार्थ एवं संपूर्ण सामग्री एक्सपायरी डेट का जांच किया जाए और उचित दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई इसी प्रकार जिले में और भी सुपर बाजार जैसे बहुत से बड़ी-बड़ी दुकान जिला व बेमेतरा नगर में खोली गई है वह तो बड़ी-बड़ी दुकानों में एक्सपायरी डेट खाद्य पदार्थ सामग्री का विक्रय किया जाता है शिवसेना पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने जिला के आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फूड सेफ्टी विभाग अधिकारियों को समय-समय पर जांच किया जाए एवं एक्सपायरी सामग्री को नष्ट कर उक्त व्यापारियों के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही गई है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा 500 से अधिक हेलमेट और सुरक्षा सामग्री का वितरण

महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा…
महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय…
महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल और पौधों का वितरण

महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…