• March 9, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 68 आवेदन प्राप्त

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 68 आवेदन प्राप्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज कलेक्ट्रेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन में कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल की मांग, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों से संबंधित आवेदन शामिल थे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति में जनदर्शन की प्रक्रिया सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
51 हजार दीपों से जगमगाया दुर्ग शहर क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश

51 हजार दीपों से जगमगाया दुर्ग शहर क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की…
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग में आज भगवान श्री विश्वकर्मा…