• March 9, 2026

खाद्य कारोबारियों और मध्यान्ह भोजन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण व खाद्य लाइसेंस शिविर 10 से 13 मार्च तक

खाद्य कारोबारियों और मध्यान्ह भोजन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण व खाद्य लाइसेंस शिविर 10 से 13 मार्च तक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से छोटे खाद्य व्यवसाय संचालकों और मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) से जुड़े कर्मचारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निर्माण, भंडारण और वितरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से खाद्य व्यवसाय संचालकों और मध्यान्ह भोजन कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों का पालन करने, भोजन को सुरक्षित ढंग से तैयार करने, खाद्य सामग्री के सही भंडारण तथा खाद्य पदार्थों के हैंडलिंग के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इससे खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम, पोषण मानकों में सुधार और आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से 10 मार्च से 13 मार्च 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों को FoSTaC प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा | प्रशिक्षण के साथ-साथ उन खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके पास अभी तक खाद्य लाइसेंस या पंजीयन नहीं है। ऐसे संचालकों को प्रशिक्षण स्थल पर ही खाद्य लाइसेंस/पंजीयन के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

*कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं शिविर का आयोजन इन स्थानों पर किया जाएगा*

10 मार्च 2026 – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा

11 मार्च 2026 – जनपद पंचायत सभाकक्ष, विकासखंड साजा

12 मार्च 2026 – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, विकासखंड बेरला

13 मार्च 2026 – विकासखंड स्रोत केंद्र, नवागढ़

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों, होटल-ढाबा संचालकों, किराना दुकानदारों तथा मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्वसहायता समूहों से अपील की गई है कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं। साथ ही जिनके पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं है, वे इस अवसर का लाभ लेते हुए खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। इस पहल से जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा तथा सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…