- March 11, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश दिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन व मुख्य अतिथ्य में पुराना विश्राम गृह के सभागार में महिला अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों के सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन द्वितीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्रीमती साक्षी दीक्षित के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कु. श्रुति साहू, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट, कनिष्ठ श्रेणी, कु. सार्विका चतुर्वेदी, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कनिष्ठ श्रेणी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सलमा शरिफ श्रीमती नम्रता त्रिपाठी, श्रीमती श्वेता देवागंन, श्रीमती आभा मलाकी व अन्य कनिष्ठ महिला अधिवक्तागण, न्यायालयीन महिला कर्मचारीगण, डीएलएसए के महिला कर्मचारीगण, एलएडीसीएस के महिला अधिवक्तागण, जिला न्यायालय स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत् स्टॉफ नर्स, नगर पालिका के महिला सफाई कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में समस्त उपस्थित अतिथिगण एवं उपस्थित समस्त नारी शक्ति का स्वागत बैच लगाकर किया गया एवं नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें मोमेंट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त विशेष दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती संरोज नंद दास, प्रधान न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा स्वागत भाषण में कहां गया कि नारी शक्ति का प्रतीक है, नारी से ही सृष्टि की संरचना होती है। नारी का सम्मान करने का कोई विशेष दिन नही होता, नारी हमेशा पूजनीय है। श्रीमती साक्षी दीक्षित, द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो वह ना केवल अपना जीवन बदलती है बल्कि सामाज का एक नई दिशा देने का कार्य करती है। यही कारण है कि विश्व भर में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि महिला अपनी पहचान खुद बना सके और सामाज में किसी भी क्षेत्र में पीछे ना रहे। आज के दौर में महिलाए हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का परिचय से रही है। शिक्षा, खेल, राजनीति और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने सम्मान, सुरक्षा व समानता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नवीन निर्माणाधीन न्यायालय भवन में कार्यरत महिला श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला श्रमिकों को शिक्षा आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा महिला श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन कराया गया। उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों के द्वारा भी विभिन्न ग्राम पंचायतों देवरी, टाउन हॉल कन्तेली. ईट भट्ठा तिलाईकडा, मणिकंचन बेमेतरा, ग्राम पंचायत करमु, ग्राम पंचायत काचरी में जागरूकता शिविर का आयोजन कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम निषेध और निवारण अधिनियम 2013. पीडित क्षतिपूर्ति योजना बाल विवाह निवारण अधिनियम 2006, मुफ्त कानूनी सहायता इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




