• March 12, 2026

कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने दी सख्त चेतावनी

कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने दी सख्त चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष (दिशा भवन) में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, नगरीय निकाय, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं*
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने लंबित निर्माण कार्यों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने उन परियोजनाओं की सूची तलब की जो निर्धारित समय-सीमा के बाद भी अधूरी हैं। साथ ही संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

*गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान में पारदर्शिता*
कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रैंडम सैंपलिंग एवं लैब टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का भौतिक सत्यापन हो चुका है, उनके भुगतान में अनावश्यक देरी न की जाए ताकि कार्यों की गति बनी रहे। कलेक्टर ने वर्षा ऋतु से पूर्व सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाली निर्माण, सड़क मरम्मत तथा पुलिया निर्माण जैसे कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से पूरा करने कहा, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*विभागों को दिए गए विशेष निर्देश*
बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को मुख्य मार्गों के डामरीकरण और अधूरे भवनों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों को अमृत मिशन और शहरी सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को पंचायत स्तर पर बन रहे सामुदायिक भवनों और स्कूल मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

*बिजली शिफ्टिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश*
कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्माण स्थलों पर बिजली शिफ्टिंग के कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि सिविल निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए हैं। यदि किसी भी एजेंसी या ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य में देरी होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण करने और वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…