• March 12, 2026

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
संघ के प्रतिनिधियों ने पूर्व में की गई घोषणाओं एवं मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की बात रखते हुए मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सभी कर्मचारियों के सुख-दुख में सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, स्थानांतरण नीति, नए मानव संसाधन नीति, नियमित भर्ती में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव का अंक सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था।
एनएचएम संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के जिला बेमेतरा पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष दुर्ग डॉ. आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर संतोष चंदेल, जिलाध्यक्ष गरियाबंद अमृत राव भोसले सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कांग्रेस पार्षद दीपक साहू के भाई सूरज साहू का निधन, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंत्येष्ठि कल

कांग्रेस पार्षद दीपक साहू के भाई सूरज साहू का निधन, शिवनाथ नदी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। कसारीडीह निवासी एवं झाड़ूराम देवांगन शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय के क्लर्क सूरज…
अवैध अफीम खेती मामले में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर भाजपा कार्यालय घेराव, पुलिस से हुई झूमाझटकी

अवैध अफीम खेती मामले में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिले के जेवरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा में भाजपा नेता विनायक…
सचमुच के प्रतापी थे प्रताप मध्यानी

सचमुच के प्रतापी थे प्रताप मध्यानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मानव जीवन में बहुत से ऐसे लोग है जो बड़े बड़े पदों में…