• March 12, 2026

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, बेमेतरा में होटल व प्रतिष्ठानों की जांच, 10 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए उपयोग में

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, बेमेतरा में होटल व प्रतिष्ठानों की जांच, 10 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए उपयोग में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। जिला बेमेतरा में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। आज 12 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

*जांच के दौरान कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक कार्यों में उपयोग करते हुए पाए गए। इनमें गुजराती स्वीट्स से 2 सिलेंडर, चाचा भतीजा से 1 सिलेंडर, जय मां शीतला ढाबा से 1 सिलेंडर, मनोहर चाय से 2 सिलेंडर, आरसी किचन से 2 सिलेंडर, यादव पुड़ी सब्जी से 1 सिलेंडर तथा अनिल स्वीट्स से 1 सिलेंडर बरामद किए गए।*

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाना निर्धारित है, जबकि होटल, ढाबा या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसका उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी होटल संचालकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें और नियमानुसार केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में इस प्रकार की जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

बेमेतरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल और ढाबों में औचक जांच के दौरान 10 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में मिले। विभिन्न प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त कर एलपीजी नियम 2007 के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने व्यवसायियों को केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपयोग करने की चेतावनी दी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…