• March 12, 2026

बालिकाओं को नवीन आपराधिक कानून, बालिकाओ, महिलाओं की सुरक्षा, गुड टच – बैड टच, साइबर फ्राड, नशा मुक्ति के खिलाफ अवगत कराते हुए दी गई अन्य कानूनी जानकारियां

बालिकाओं को नवीन आपराधिक कानून, बालिकाओ, महिलाओं की सुरक्षा, गुड टच – बैड टच, साइबर फ्राड, नशा मुक्ति के खिलाफ अवगत कराते हुए दी गई अन्य कानूनी जानकारियां

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस के द्वारा “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा को लेकर जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कॉलेजों में बालिकाओ/ महिलाओं की सुरक्षा, नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चो संबंधित अपराधों व यातायात के नियमों एवं चलित थाना के माध्यम से जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

*इसी कड़ी में आज 12 मार्च 2026 को* “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा अभियान के माध्यम से “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा टीम बेमेतरा डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा के शिक्षिकाओ की उपस्थिति में बालिकाओं को “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया।

*डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके ने बालिकाओं को* नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्होनें ने सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कौन-सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन-सा नहीं। उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा स्पर्श करे जिससे असहजता महसूस हो, डर लगे या संदेह हो, तो तुरंत ना कहें, वहां से दूर हटें और माता-पिता, शिक्षक या पुलिस जैसे विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी अवश्य दें।

*उन्होनें बालिकाओं को* नो, गो, टेल, की अवधारणा समझाया। गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के बारे में बताया। बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर जागरुक किया। साथ ही आत्मरक्ष के उपाय बताए। उन्होनें ने बालिकाओं को अपना एवं पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर देकर यह विश्वास दिलाया कि किसी भी समस्या के समय वे उनसे एवं पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

*इस दौरान बालिकाओं* में आत्मविश्वास बढ़या और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना सिखाया। इसके बाद बालिकाओं को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में बच्चे अक्सर ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हैं जहां कई तरह के जोखिम मौजूद हैं। उन्होंने बच्चों को फर्जी लिंक, अंजान नंबर, ओटीपी धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके समझाए। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि तुरंत माता-पिता और पुलिस को बतानी चाहिए।

*बालिकाओं को नशे* और अत्यधिक मोबाइल उपयोग जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे नकारात्मक चीजों से जल्दी प्रभावित होते हैं, इसलिए उन्हें आत्मनियंत्रण और सही-गलत का विचार करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी समझाया कि नियम और कानून सभी के लिए समान हैं और सभी अपराधों के लिए दंड प्रावधान मौजूद हैं। नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। बच्चो को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी अवगत कराते हुए अन्य कानूनी जानकारियां दी गई।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कांग्रेस पार्षद दीपक साहू के भाई सूरज साहू का निधन, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंत्येष्ठि कल

कांग्रेस पार्षद दीपक साहू के भाई सूरज साहू का निधन, शिवनाथ नदी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। कसारीडीह निवासी एवं झाड़ूराम देवांगन शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय के क्लर्क सूरज…
अवैध अफीम खेती मामले में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर भाजपा कार्यालय घेराव, पुलिस से हुई झूमाझटकी

अवैध अफीम खेती मामले में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिले के जेवरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा में भाजपा नेता विनायक…
सचमुच के प्रतापी थे प्रताप मध्यानी

सचमुच के प्रतापी थे प्रताप मध्यानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मानव जीवन में बहुत से ऐसे लोग है जो बड़े बड़े पदों में…