• March 13, 2026

जिला स्तरीय गौधाम योजना कार्यक्रम केवतरा में, सांसद विजय बघेल होंगे शामिल

जिला स्तरीय गौधाम योजना कार्यक्रम केवतरा में, सांसद विजय बघेल होंगे शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय गौधाम योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत केवतरा में किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जिला बिलासपुर के ग्राम कोनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जिलों के किसानों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में परिचर्चा भी करेंगे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों में दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा, ईश्वर साहू, विधायक साजा, प्रहलाद रजक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड, कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा, जितेंद्र साहू, अध्यक्ष, जनपद पंचायत साजा, अजय साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…