• March 16, 2026

धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित सभी पदाधिकारियों ने सांसद  विजय बघेल को उनके जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित सभी पदाधिकारियों ने सांसद  विजय बघेल को उनके जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धमधा से जनप्रतिनिधि, और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। 🎉

कार्यक्रम में साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ईश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सांसद श्री विजय बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी तथा क्षेत्र के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में दुर्ग क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री बनाउं वर्मा, छगन साहू, मंडल मंत्री जितेन्द्र देवांगन, मनोज साहू, मन की बात कार्यक्रम के सहसंयोजक सुनील सिन्हा, पेंड्रावन से शशिकांत सिन्हा, तुलसी पटेल, याकूब कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया और जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर सक्रिय योगदान की सराहना की।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद विजय बघेल का सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने की उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद श्री विजय बघेल को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…