• March 16, 2026

ग्रामीण और एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों का उपयोग अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन या भंडारण के लिए ना हो सके, इसके लिए तकनीकी सहारा

ग्रामीण और एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों का उपयोग अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन या भंडारण के लिए ना हो सके, इसके लिए तकनीकी सहारा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपड़ा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आए मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार की जा रही है।

*इसी क्रम मे बेमेतरा पुलिस की टीम ने आज 15 मार्च 2026 को* जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की सहायता से बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच की। इस दौरान यह देखा गया कि कहीं इन स्थानों का उपयोग अवैध नशे के उत्पादन या भंडारण के लिए तो नहीं किया जा रहा।

*बेमेतरा जिले में बेमेतरा पुलिस ने* नशे के खिलाफ अभियान में अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। जिले में पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे दूरदराज और एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों, फार्म हाउसों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी जा सके।

*इस अभियान का मुख्य उद्देश्य* ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है।

*इस अभियान के दौरान* पुलिस ने न केवल बाड़ियों और फार्म हाउसों की जांच की, बल्कि घुमंतु लोगों, अस्थायी रूप से डेरा डालकर रहने वालों, ठेला और गुमटी लगाने वाले व्यापारियों, कपड़े फेरी करने वालों तथा ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों और ठेकेदारों की भी जानकारी जुटाई। इसके साथ ही किराए के मकानों में रहने वाले लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।
पुलिस टीमों ने फैक्ट्रियों और वहां काम करने वाले मजदूरों तथा ठेकेदारों की भी जांच की और उनके बारे में आवश्यक जानकारी एकत्रित की। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्थान पर अवैध गतिविधियां संचालित न हो रही हों।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने* जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की नियमित रूप से ड्रोन कैमरों के माध्यम से जांच करें। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग कर दूरस्थ क्षेत्रों में भी निगरानी मजबूत की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।

*अब दुर्गम क्षेत्रों और* बड़े फार्म हाउसों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है, जिससे किसी भी अवैध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके और समय पर कार्रवाई की जा सके।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। कि यदि किसी भी व्यक्ति को अपने आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य* जिले में अपराध पर नियंत्रण करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। तकनीक और जनसहयोग के माध्यम से अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कर्मा जयंती पर दुर्ग में भव्य शोभायात्राएं, अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

कर्मा जयंती पर दुर्ग में भव्य शोभायात्राएं, अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर में आयोजित विभिन्न…
धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित सभी पदाधिकारियों ने सांसद  विजय बघेल को उनके जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित सभी पदाधिकारियों ने सांसद  विजय बघेल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर…
समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत : ताम्रध्वज साहू

समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत : ताम्रध्वज साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भक्त माता कर्मा जी की जयंती…