• March 16, 2026

बेमेतरा डीईओ ने परीक्षा को लेकर ट्राइसिटी न्यूज से की विशेष चर्चा

बेमेतरा डीईओ ने परीक्षा को लेकर ट्राइसिटी न्यूज से की विशेष चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा गेंदराम चतुर्वेदी से परीक्षा को लेकर ली गई जानकारी उन्होंने कहा कि जिला बेमेतरा में पांचवी, आठवीं की परीक्षा शुरू हो रही है जिसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों का चयन किया गया , सारे प्रश्न पत्रों को संबंधित थाने में जमा कर दिया गया है ,आज पांचवी की परीक्षा शुरू हुई और आठवीं की परीक्षा प्रारंभ होने वाली है, परीक्षाओं की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पत्र को सुरक्षित किया गया है, उड़न दस्ता की टीम भी गठित की गई है जो संबंधित क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। आज 15805 बच्चों ने पांचवीं की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें 856 केंद्र बनाए संचालित किए गए थे , आठवीं की परीक्षाओं में 16156 छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे जिनका 465 केंद्र बनाया गया है, ध्वनि प्रदूषण होने की स्थिति पर राज्य शासन द्वारा दिए निर्देश भी जारी किए गए हैं वह परीक्षा के समय लागू रहेंगे , नियम विरुद्ध कार्य किए जाने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी, क्योंकि अभी बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही है और पांचवी ,आठवीं की परीक्षा शुरू हो रही है, ध्वनि प्रदूषण यंत्रों पर राज्य शासन के नियम अनुसार रोक लगाई गई है, किन्हीं कारण से जो बच्चे परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए हैं उन्हें भी राज्य शासन की परीक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्य करना होगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव भवन दुर्ग में ली बैठक

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में…
न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया

न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में छत्तीसगढ में 71 लाख…
भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने स्वयं के खर्चे से बांटे कोटना व सकुरा,युवाओं का यह कार्य प्रेरणा दाई–दिनेश देवांगन

भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान गौ माताओं को चारा पानी व चिड़ियों…