• March 20, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपना पक्का मकान नहीं बना पा रहे थे। जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत झाल की हितग्राही निर्मला बाई की सफलता कहानी भी इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है, जिसने सरकारी योजना के सहयोग से अपना खुद का सुरक्षित और सम्मानजनक आवास प्राप्त किया।

निर्मला बाई पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे, जर्जर और असुरक्षित मकान में जीवन यापन कर रही थीं। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकना, गर्मी में अत्यधिक गर्मी और ठंड के समय असुविधा जैसी कई समस्याओं का सामना उन्हें और उनके परिवार को करना पड़ता था। सीमित आय और आर्थिक कमजोरी के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में परिवार के लिए सुरक्षित और स्थायी आवास का सपना अधूरा ही रह गया था।

इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्राम पंचायत में संपर्क किया, जहाँ उनका नाम पात्रता सूची में शामिल पाया गया। योजना के अंतर्गत उन्हें शासन द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिसके बाद उन्होंने अपने पक्के मकान के निर्माण का कार्य शुरू किया। प्रशासन और पंचायत के सहयोग से निर्माण कार्य समय पर पूरा हुआ और आज निर्मला बाई अपने परिवार के साथ नए पक्के और सुरक्षित घर में रह रही हैं।

निर्मला बाई बताती हैं कि अब उनका परिवार पहले से अधिक सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन जी रहा है। पक्का मकान मिलने से उनके बच्चों को भी बेहतर वातावरण मिला है और बरसात या अन्य मौसमों में अब किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने वाली योजना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई है। यह योजना न केवल गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई राह भी दे रही है। निर्मला बाई की यह सफलता कहानी अन्य पात्र हितग्राहियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकारी योजनाओं को कुछ पात्र हितग्राहियों का नाम निकालकर सरकार ही अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई, यदि आज भी गांव-गांव के पुराने अपात्र की लिस्ट ली जाए तो कैसे कैसे पात्र लोग है यह भी पता लग जाएगा,जांच किया भी जाना चाहिए आखिर वह धन भी जनता का है और जनता के लिए ही है,फिर कार्यों का विज्ञापन अधिक क्यों,क्यों ना हो जब सरकार ही अपने कामों का महिमा मंडन करने में लगी है क्योंकि सबको पता है आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है उतनी राशि में तो ईंट ,गिट्टी ,झड़,रेत,सीमेंट और मजदूर की रोजी ही नहीं निकलती फिर कहां से गरीब अपना आवास बना पाएगा इसीलिए बहुत से आवास मिले हुए लोगों ने आवास आने के बाद भी नहीं लिया है,कर दिया इनकार।जिसकी जानकारी भी जिला प्रशासन के पास उपलब्ध है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । ग्रामीण आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्यों…
भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा में उमड़े सिंधी समाज के लोग, झूलेलाल मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़, शरबत व प्रसादी का किया वितरण

भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा में उमड़े सिंधी समाज के लोग, झूलेलाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । वरुणदेव भगवान झूलेलाल जी की जयंती शुक्रवार को सिंधी समाज द्वारा पूरे…