- March 20, 2026
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न हुई, इस संगठन के हनुमत सिंह साहू संगठन के सचिव है, उन्होंने कुछ इस प्रकार से जानकारी दी, प्रति माह के 20 तारीख को उनकी बैठक होती है किराए के भवन में उनकी मीटिंग होती है क्योंकि इनका अभी तक बैठने का कहीं कोई स्थान नहीं है, कार्यालय नहीं है, संगठन के द्वारा नगर पंचायत , तहसीलदार और विधायक को आवेदन भी दिया गया कि संगठन को बैठने का स्थान जमीन जगह उपलब्ध कराया जाए, परंतु उनके संगठन को पटवारी के द्वारा किसी प्रकार की सही जानकारी नहीं मिल पाई है की जगह कहां उपलब्ध है , आपको कहां दिया जाएगा, उन्होंने उनके आवेदन पर यह कह दिया की जगह नहीं है आपको नहीं मिल पाएगी तो फिर आज की बैठक के उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष से मिलकर अपनी बात रखने की हनुमंत साहू सचिव ने जानकारी दी, 2008 से यह ठेकेदारी कर रहे हैं उसे समय 80रुपए फुट मजदूरी थी, और आज मिस्त्री की मजदूरी 500 रुपए फुट मजदूरी हो गई है परंतु आज इन ठेकेदारों को 200 रुपए फुट भी नहीं मिल रहा जिससे जीवन चलाना दुर्भर हो रहा है, जिन लोगों का ,मकान मालिकों का इनके द्वारा घर बनाया जाता है, वह भी पारिश्रमिक काटकर कम कर देते हैं जिसकी वजह से इन्होंने रजिस्ट्रेशन करवा कर अपने काम के अनुसार न्यूनतम पारिश्रमिक की लिस्ट बनाई है, इन्होंने बतलाया कि इनका पंजीयन क्रमांक 122202585457 है।
श्रम विभाग और महिला बाल विकास की ओर से ऐसे असंगठित कर्मकार और महिलाओं बुजुर्गों के लिए ऐसी अनेक योजनाएं हैं जो शासन द्वारा संचालित की जा रही है जिसमें लाखों, करोड़ों रुपए का व्यय होता है, परंतु गरीबी है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं जिनका कुछ-कुछ समय पश्चात नाम बदलकर दूसरी योजनाओं मे रूपांतरण कर दिया जाता है, जिसकी वजह से गरीब और असहाय लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, ऐसे में सबका साथ और सबका विकास कब होगा यह देखने वाली बात है।
[ ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,




