• March 24, 2026

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 मार्च को राशि वितरण कार्यक्रम

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 मार्च को राशि वितरण कार्यक्रम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा ।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 25 मार्च 2026 को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं तथा अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अधिकारी तथा तहसील स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू और साजा विधायक श्री ईश्वर साहू उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा
जारी आदेश के अनुसार, कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं तहसील स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं संबंधित नगरीय निकाय के अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जिला प्रशासन के इस निर्णय से भूमिहीन कृषि मजदूरों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…