• March 26, 2026

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष शासन द्वारा जिले को 450.00 लाख रुपये राजस्व का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले अब तक 901.00 लाख रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 200 प्रतिशत है, जो विभाग की प्रभावी कार्यवाही और सतत निगरानी का परिणाम माना जा रहा है।
जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से फरवरी और मार्च 2026 के दौरान खनिज विभाग ने सख्त अभियान चलाकर कई मामलों में कार्रवाई की है। खान एवं खनिज विकास अधिनियम के तहत अवैध परिवहन के 31 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें कुल 7,90,100 रुपये की अर्थदंड राशि वसूल की गई। इसी तरह अवैध उत्खनन के 4 प्रकरणों में भी कार्रवाई करते हुए 8,05,500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया है। विभाग द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन की सख्ती का स्पष्ट संदेश भी गया है।
कलेक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन पर आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य न केवल शासन के राजस्व में वृद्धि करना है, बल्कि खनिज संसाधनों का संरक्षण करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना भी है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…