- March 28, 2026
डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कोतवाली का किया निरीक्षण, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने* थाना में समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही थाना प्रभारी को रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने थाना में आए आम जनमानस से मिलकर उनसे संवाद किया तथा उनके ग्रामों एवं आसपास क्षेत्रों के संबंध में जानकारी लेकर हालचाल जाना।
*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि* फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकृत किया जाएगा, तो समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक छवि विकसित होगी।
*निरीक्षण के दौरान* बंदी गृह, महिला डेस्क, विवेचक कक्ष, मालखाना सहित संपूर्ण चौकी परिसर की स्थिति का जायजा लिया गया। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।
*डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने* विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने, रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग ऑपरेशन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गोवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साइबर प्रहरी अभियान एवं त्रिनयन एप के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। “सशक्त एप” के माध्यम से वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने तथा स्मार्ट एवं हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
*कम्यूनिटी पुलिसिंग को* सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण हेतु मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने तथा विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” चलाने तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
*उन्होंने समयबद्ध मामलों* का शीघ्र निराकरण कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया। तलाशी एवं जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नवीन आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया।
*बीट प्रभारियों को* निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें तथा जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी संकलित करें। निगरानी एवं सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत नजर रखें तथा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाएं नियमित रूप से बीट पुस्तिका में अद्यतन करें।
*उन्होंने स्पष्ट किया कि* इस व्यवस्था का उद्देश्य थाना/चौकी स्तर पर जनसंपर्क को सुदृढ़ करना एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। बीट प्रणाली से सूचना तंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र पर पुलिस का नियंत्रण बेहतर होगा।
*डीआईजी ने* सरप्राइज चेकिंग के माध्यम से वाहनों की सघन जांच करने, “सशक्त एप” के उपयोग को बढ़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौपाटी आदि में नियमित चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों—ठेला, गुमटी संचालकों एवं फेरीवालों—की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
*उन्होंने ने* सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश हेतु रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग एवं कॉम्बिंग गश्त बढ़ाने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, उप निरीक्षक शैल शर्मा, सउनि दीनानाथ सिन्हा, जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद साहू, रघुराज यदु, नरेन्द्र सिंह, भुषण ठाकुर, आरक्षक मालिक राम सिन्हा, महेश जांगडे, कुसुम कोशले, संदीप साहू, खोमलाल निषाद, देवेन्द्र साहू, राजेन्द्र जायसवाल, सुशील यादव, राजेन्द्र मेरावी, महिला आरक्षक रामबती नेताम व अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।




