- March 31, 2026
श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव 2 अप्रैल को परपोड़ा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
हनुमान प्रकट उत्सव 2 अप्रैल 2026 को ग्राम परपोड़ा में भव्य रूप से मनाया जाने वाला है, इसे लेकर गांव में साफ सफाई करवाई जा रही है बाजार चौक से लेकर राम मंदिर तक, बाजार चौक से लेकर शीतला मंदिर तक, नालियों की साफ सफाई करवाई गई जिससे गर्मी में पनपने वाले मक्खीयाँ , मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां न हो सके, परंतु वही शासकीय प्राथमिक स्कूल के पीछे , सामुदायिक भवन धोबी समाज के सामने फैले हुए कचरे के अंबार,घुरुवा को जो की रोड के ऊपर बहुत दूरी तक फैला हुआ है, जिससे आने जाने वाले लोगों को भी हो रही है, परेशानियां क्या इस ओर साफ सफाई करवाना जरूरी नहीं है या यह केवल दिखावा करते है,यहां ग्रामवासी के मवेशी कचरे में बैठे हैं, कचरे में भोजन तलाशतें नजर आ रहे हैं, जिस जगह पूर्व में गौठान था, आज वह क्षेत्र पूरा विरान है, ना ही यहां पानी की व्यवस्था है, ना ही चारे की, यही बगल में गौठान था ,जो कांग्रेस के कार्यकाल में बनाया गया था, जहां गोबर खाद बनाकर बेचने की भी व्यवस्था थी, अब बीजेपी की सरकार है पर ना ही वहां पर गौठान है, ना ही गायों की सुध लेने वाला कोई , यहां पर पानी और चारे की व्यवस्था न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कांग्रेस काल में किया था प्रदर्शन और सरकार बनते ही यह योजना बंद हो गई, हर सरकार कुछ नया लाने के प्रयास में पुरानी योजनाओं को प्रभावित करती रहती है क्या सभी अच्छी योजनाएं केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए ही है , गौठान में जो घेरा लगा हुआ था उसे गांव के असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है, जिस कारण मवेशी के लिए कोई आश्रय स्थल नहीं है, गौठान बनी हुई जगह को चिन्हांकित नहीं किया जाता तो हो सकता था कि आज यह जगह भी अतिक्रमण का शिकार हो जाती, राजस्व विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे रह जाते क्योंकि इन्होंने आज तक सरकारी जगह को सुरक्षित करने कोई अभियान, सर्वे नहीं चलाया है, जो की एक मौन स्वीकृति है कि लोग जगह पर अंधाधुंध कब्जा किये जा रहे हैं, कुछ गांव में तो लोगों ने अतिक्रमण को हटाने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया ,जिस पर ग्राम सभा बैठक में ग्राम पंचायत ने किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की स्वीकृति किसी को नहीं दी है। परंतु अच्छी बात यह है कि आज भी संवेदनशीलता कहीं ना कहीं जीवित है, जो दिखावे के लिए ही सही फोटो जरूर खिंचवाना पसंद करती है,हर कोई एक जैसा नहीं होता कुछ लोग काम भी करते जरूर है ।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,




