• June 14, 2023

बेमेतरा थाना के टीआई अंबर सिंह कनाडा जायेंगे, इससे पहले दिल्ली में ट्रेनिंग करेंगे

बेमेतरा थाना के टीआई अंबर सिंह कनाडा जायेंगे, इससे पहले दिल्ली में ट्रेनिंग करेंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

यूनाइटेड न्यूज ऑफ एशिया : अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम का आयोजन 16 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली में किया जा रहा है।

जिसमें बेमेतरा के थाना प्रभारी अंबर सिंह का चयन हुआ है। 28 जुलाई से 6 अगस्त तक विन्निपेग (कनाडा) में कराटे प्रतियोगिता होनी है, इससे पूर्व सिंह दिल्ली में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।

16 जून से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में देश से कुल 138 खिलाड़ियों का चयन किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस से अंबर सिंह एकमात्र खिलाड़ी है, जिनका चयन भारतीय टीम में किया गया है। जो कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीआई अंबर सिंह पिछले साल दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे। जिसके आधार पर उनका चयन वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के लिए किया गया है। अंबर इसके पूर्व 12 अंतरर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर 7 पदक प्राप्त कर चुके हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…