• June 14, 2023

ये तो भर्राशाही की हद है, परपोड़ा में 500 से ज्यादा नल कनेक्शन दिए, पानी बूंद भर भी नहीं आ रहा

ये तो भर्राशाही की हद है, परपोड़ा में 500 से ज्यादा नल कनेक्शन दिए, पानी बूंद भर भी नहीं आ रहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गांव गांव साफ पानी पहुंचाने के लिए अलग अलग योजनाओं के जरिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। घर घर नल कनेक्शन दिया जा रहा है। इन सब के बीच बेमेतरा जिले के ग्राम परपोड़ा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 500 से ज्यादा घरों में नल कनेक्शन तो दिए गए हैं, लेकिन पानी की बूंद तक इन नलों से नहीं टपक रही। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा गांव की करीब 5 हजार की आबादी भुगत रही है। खबर तो यहां तक है की पूर्व में योजना स्वीकृत हुई, लेकिन काम महिनेभर पहले कराया गया। उसे भी अधूरा छोड़ दिया गया है। जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी एक बार भी जांच के लिए नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते पीएसई के अफसर काम के नाम पर खानापूर्ति कराकर लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय सरपंच की आपत्तियों को भी दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत भी की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी टंकी का निर्माण 6 महीने पहले किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि परपोड़ा में एक माह से अधिक का समय हो चुका है पाईप लाईन बिछाए और नल कनेक्शन दिए। पूरा गर्मी का मौसम गुजर गया पर न पाईप लाईन पूरी बिछी न पानी आया, और तो और पाईप लाईन बिछाने का काम कर रहे लोगो ने पूरे रास्तों को खोद कर खराब कर दिया जिससे गांवों के कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हुए।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…