• March 14, 2023

कलेक्टर पीएस एल्मा ने सुनी लोगों की फरियाद, मांग एवं शिकायतों से संबंधित लगभग 75 आवेदन मिले

कलेक्टर पीएस एल्मा ने सुनी लोगों की फरियाद, मांग एवं शिकायतों से संबंधित लगभग 75 आवेदन मिले

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने सुनी लोगों की फरियाद
मांग एवं शिकायतों से संबंधित लगभग 75 आवेदन मिले

बेमेतरा-कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज सोमवार को जिले के शहरी सहित विभिन्न गांवों से आये फरियादियों की मांग एवं शिकायत संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके मांग एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिला कार्यालय बेमेतरा के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में मांग एवं शिकायत से संबंधित लगभग 75 आवेदन प्राप्त हुए।
जनचौपाल के दौरान ग्राम पंचायत घिवरी के ग्रामवासियों ने गांव के नवधा मंच के मुक्त जगह में अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। ग्राम मोहलई निवासी रमौतिन ने वर्ष 2020-21 की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि प्रदान किये जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा ऋण पुस्तिका बनवाने, बेजा कब्जा हटाने व आबादी पट्टा प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने, शौचालय निर्माण की सहयोग राशि दिलाये जाने, ग्राम अंधियारखोर से मखनपुर पहुंच मार्ग का संधारण (रिपेयरिंग) करने के संबंध में, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटाने, अमानक गेहूं बीज की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने, विधवा पेंशन दिलाने, मोटर सायकल का पेपर दिलाने, क्षतिपूर्ति की सहायता राशि प्रदान करने आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…