• March 14, 2023

76 केंद्रों में बोर्ड एग्जाम, 315 छात्र रहे अनुपस्थित

76 केंद्रों में बोर्ड एग्जाम, 315 छात्र रहे अनुपस्थित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छ.ग. बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की विज्ञान परीक्षा सम्पन्न

बेमेतरा-छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2023 में आज सोमवार 13 मार्च 2023 को विषय विज्ञान की परीक्षा कुल 76 केंद्रों में आयोजित की गई। कक्षा 10वीं में कुल पंजीकृत 12924 विद्यार्थी है। आज दर्ज 12793 में 12478 प्रविष्ट एवं 315 अनुपस्थित रहें। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया। श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र कारेसरा, खाती, बालक स्कूल थानखम्हरिया, कन्या शाला थानखम्हरिया, स.शि.मं. थानखम्हरिया का निरीक्षण किया गया। डिप्टी कलेक्टर पिकी मनहर द्वारा परीक्षा केन्द्र मुरता, गोढ़ीकला, सम्बलपुर, मारो का, श्री पुष्पराज खटकर पशु चिकित्सा द्वारा परीक्षा केन्द्र बैजलपुर, तिलईकुड़ा, बालक स्कूल बेमेतरा, कन्या शाला बेमेतरा, जेवरा, जेवरी का, श्री भावेश सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्र बनरांका, कन्या शाला थानखम्हरिया, बालक थानखम्हरिया, स.शि.मं. थानखम्हरिया ठेलका, चिल्फी का, नायब तहसीलदार बेमेतरा सतरूप साहू जेवरा, जेवरी का, श्री हितेन्द्र मेश्राम उप संचालक उद्यान द्वारा परीक्षा केन्द्र देवरबीजा, देवकर, गाड़ाडीह, परपोड़ी का, श्री सतु लाल नेताम जिला पंजीयक द्वारा परीक्षा केन्द्र भिंभौरी, गोड़गिरी, गुधेली, सरदा बारगांव, आनंदगांव का, श्रीमती बरखा कासु उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र बावामोहतरा, बालसमुन्द का, सुश्री अल्का शुल्का जिला प्रबंधक नागरीक विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र खैरझिटीकला का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बेरला/साजा/नवागढ़/थानखम्हरिया एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के दलों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांति पूर्ण से संचालित हो रही है, केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…