• May 14, 2023

अमलीडीह में बन रहा इंडस्ट्रियल पार्क, 2 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

अमलीडीह में बन रहा इंडस्ट्रियल पार्क, 2 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्रामीण औद्योगिक पार्क अमलडीहा में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर नें लिया जायजा

विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली

कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

बेमेतरा । कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज शनिवार को नवागढ़ विकासखण्ड के सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा के ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का मुआयना किया | उन्होंने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत चल रहे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली व रीपा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित करने के पीछे राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले उत्पाद स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश और देश में भी अपनी पहचान और व्यवसाय स्थापित करें। कलेक्टर ने विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण किए जा रहे शेड कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
साथ ही स्थानीय महिला स्वसहायता समूह द्वारा किये जा रहे सब्जी उत्पादन कार्य की जानकारी ली। महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में पार्क में चैनलिंक, फेंसिंग, पोल निर्माण, बायोडिगरिएबल बैग, फ्लाईऐश ब्रिक्स एवं चेकल टाईल्स निर्माण के साथ साथ दाल मिल एवं दाल प्रसंस्करण इकाई, फेन्सिंग वायर यूनिट, सिलाई मशीन यूनिट, साबुन निर्माण, फर्नीचर निर्माण यूनिट, फिनाइल उत्पादन यूनिट, आचार-पापड़-बड़ी निर्माण यूनिट, आटा मिल, दोना पत्तल यूनिट, चना-मुर्रा यूनिट, जैविक कीटनाशक, उत्पादन यूनिट आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी। जिसके तहत ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार से सम्बंधित इकाइयों का भविष्य में विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा फूल एवं दलहन फसलों के खेती की तैयारी की जा रही हैं | स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका के विकास हेतु और भी कार्य योजना बनाई जा रही हैं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…