• March 23, 2024

पैरालीगल वालेंटियर द्वारा आमजनों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

पैरालीगल वालेंटियर द्वारा आमजनों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश श्री वृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में व श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन पर सिद्धी माता मंदिर (ग्राम-सन्डी) जिला-बेमेतरा पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजन कर आमजनों को कानूनी नियमों एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। उक्त शिविर पर आमजनों को कानून के प्रति जागरूक रहने हेतु, नालसा ट्रोल फर नंबर 15100. साइबर क्राइम टोल फ्री नं. 1930, बाल विवाह, बाल श्रम निषेध, नशा मुक्ति जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित करना, नवीन मोटरयान दुर्घटना हेतु ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता, पर्यावरण प्रबंधन, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, प्रथम सूचना रिपोर्ट से संबंधित कानूनी जानकारी के बारे में बताया गया। साथ ही गुमशुदा बच्चें जो 18 वर्ष से कम आयु वाले जो मानव तस्करी एवं यौन शोषण का शिकार होने की संख्या बढ़ती जा रही है उसे ध्यान में रखते बचाव के लिए प्रेरित किया गया। उक्त शिविर में पैरालीगल वॉलिंटियर्स सुश्री सोनिया राजपूत, बेतन सिंह, देवेन्द्र यादव, पकज घृतलहरे, टुवेन्द्र सिंह वर्मा चंद्रकिशोर राजपूत उपस्थित थे |

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…