• April 2, 2026

सीईओ ने किया जनपद पंचायत बेरला के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

सीईओ ने किया जनपद पंचायत बेरला के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती प्रेमलता पद्माकर ने जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर मनरेगा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आजीविका डबरी, रिचार्ज पिट निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, महतारी सदन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती पद्माकर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उन्हें जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से रिचार्ज पिट निर्माण और तालाब निर्माण जैसे कार्यों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करने का मार्गदर्शन भी दिया।उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी वर्तमान आर्थिक स्थिति, आजीविका गतिविधियों और समूह के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटे-छोटे आर्थिक कार्यों को शुरू करने और नियमित रूप से समूह की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पाया कि मनरेगा के तहत संचालित अधिकांश कार्य संतोषजनक हैं और निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाए। इस दौरान दीप्ति मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला, अरविंद कश्यप कार्यक्रम अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा, आसित गोलछा अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित जनपद के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीण विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज…
छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के…
परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पटपर डोंगरगढ़ , जिला राजनांदगांव…