• April 2, 2026

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पटपर डोंगरगढ़ , जिला राजनांदगांव से आए हुए, कलाकार द्वारा ग्राम पर पूरा में हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 2026 को रंगारंग कार्यक्रम बाजार चौक परपोड़ा में आयोजित हुआ, सर्वप्रथम दुर्गा माता और श्रीराम भक्त बजरंगबली के तैलचित्र पर टीका लगाकर आरती की गई, उसके पश्चात गणेश वंदना हुई , दुर्गा माता के भजनों ने आए हुए ग्राम वासियों का मन मोह लिया, भजन के साथ-साथ झांकी नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे ।

हनुमान जन्मोत्सव के इस रात्रि कालीन कार्यक्रम, जो ग्राम परपोड़ा में बजरंग दल युवा समिति के लोगों द्वारा आयोजित किया गया था, रात्रि 9.30 से शुरू हुआ और लगभग 12 बजे तक यह कार्यक्रम चला,इस कार्यक्रम में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ ,सरपंच फ़त्तेलाल साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए, ग्राम पंचायत के पंच एवं बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भी मौजूद रहे व कार्यक्रम का आनंद लिया, डोंगरगढ़ के कलाकारों की मनमोहक झांकी और भजन से वातावरण गुंजित हो गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को सौंपी गई कमान, अफसरों और जनप्रतिनिधियों का लंबे समय से चले आ रहा कमीशन का खेल खतरे में

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग निगम में पहली बार एक महिला आईएएस को आयुक्त के पद…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस…
सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा; खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में धान उपार्जन एवं संग्रहण…