• April 2, 2026

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “राजस्व पखवाड़ा 2026” आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

*बेमेतरा जिले मे तीन चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा का आयोजन*
जारी निर्देश के अनुसार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके तहत अप्रैल, मई और जून माह में अलग-अलग तिथियों में यह अभियान चलाया जाएगा। *अप्रैल माह मे 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक, मई माह मे 4 मई 2026 से 18 मई 2026 तक, जून माह मे 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक*
इन निर्धारित तिथियों के दौरान जिले के सभी गांवों में राजस्व विभाग के अधिकारी शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे।

*राजस्व पखवाड़ा 2026 में इन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान*
राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित होने वाले राजस्व पखवाड़ा 2026 में लोगों की जमीन एवं राजस्व से जुड़ी कई प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अभियान के दौरान लंबित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बंटवारा, भू-अभिलेख सुधार, आधार व मोबाइल नंबर की प्रविष्टि, किसान किताब सुधार, बी-1 एवं खसरा से जुड़े मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का भी शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन पंजीयन कर समय-सीमा में निपटारा किया जाएगा।
इसके अलावा फसल क्षति, पशु हानि, भू-अर्जन से जुड़े मामलों, लंबित राजस्व प्रकरणों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित आवेदनों का भी प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। शासन द्वारा सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व पखवाड़ा के दौरान शिविर लगाकर आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

*कार्ययोजना के अनुसार कलेक्टरों को कार्रवाई के निर्देश*
शासन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि संलग्न कार्ययोजना के अनुसार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन सुनिश्चित करें और की गई कार्रवाई की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं।

*ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ*
राजस्व पखवाड़ा के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने जमीन संबंधी मामलों के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकारियों द्वारा गांवों में ही शिविर लगाकर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 700 से अधिक हितग्राहियों से होगी वसूली की तैयारी

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 700 से अधिक हितग्राहियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत स्वीकृत आवासों को अपूर्ण छोड़ने…
जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आम जनता की मांगों, समस्याओं और शिकायतों का जमीनी स्तर पर त्वरित…
जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : प्रशासन

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के…