• April 2, 2026

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम ने ग्राम चेचानमेटा (बिरनपुर), तहसील साजा में मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मौके पर किसी प्रकार का अवैध उत्खनन अथवा अवैध परिवहन होते हुए नहीं पाया गया।

*ग्रामवासियों और पटवारी से ली गई जानकारी*
मौके पर मौजूद ग्रामवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर गड्ढा दिखाई दे रहा है, वह पूर्व में किया गया उत्खनन है। वहीं राजस्व हल्का पटवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त उत्खनित क्षेत्र निजी भूमि है, जो महिन्द्रा स्पंज आयरन, नरेश कुमार एवं अन्य के नाम से दर्ज है।

*भूमि मालिक को जारी होगा नोटिस, सरपंच को दिए निर्देश*
खनिज विभाग द्वारा उक्त उत्खनित क्षेत्र के संबंध में जमीन मालिक को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित ग्राम सरपंच को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में यदि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या परिवहन होता है तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें। मौके का पंचनामा भी तैयार कर अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया है।

*दो माह में अवैध परिवहन के 35 प्रकरण दर्ज*
खनिज विभाग ने जानकारी दी कि विगत दो माह (फरवरी एवं मार्च) में बिना रायल्टी पर्ची के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कुल 35 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत वाहनों को जब्त किया गया तथा वाहन मालिकों पर कुल 8,63,850 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 118 प्रकरण, 26.75 लाख रुपये वसूले
पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध परिवहन के कुल 118 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें अब तक 26,75,750 रुपये की अर्थदंड राशि वसूली जा चुकी है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…