• April 4, 2026

हनुमान जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिरों में की पूजा, भंडारा परोसकर दिया सेवा का संदेश

हनुमान जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिरों में की पूजा, भंडारा परोसकर दिया सेवा का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मंत्री श्री यादव ने दुर्ग शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद एवं भंडारा वितरित किया, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान जयंती हमें सेवा, समर्पण और शक्ति का संदेश देती है और समाज के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देती है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते हैं नई उड़ान – ललित

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के…
समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत

समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष…
खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सहकारी समितियों के दौरे के दौरान किसानों से की चर्चा

खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों को खाद की उपलब्धता एवं…