• April 4, 2026

बेमेतरा में हनुमान जयंती पर भव्य झांकियों का स्वागत, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

बेमेतरा में हनुमान जयंती पर भव्य झांकियों का स्वागत, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में निकली भगवान श्री हनुमान जी की भव्य एवं आकर्षक झांकियों का पुराना बस स्टैंड में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

नगर में इस दौरान भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों से निकली झांकियों में भगवान हनुमान जी के पराक्रम, सेवा भाव एवं भक्तिभाव की झलक ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के साथ युवा कार्यकर्ताओं ने झांकियों का स्वागत किया। उनके साथ वैभव मिश्रा, राजू साहू, अतुल साहू, वतन मिश्रा, प्रतीक दूबे,सिद्धांत दीवान, राहुल जोशी, खुबचंद चंद्राकर, मनीष सिन्हा, ऋत्विक तिवारी, भीखम साहू, कौनेन अली, यासिफ खान, उपल गायकवाड़, कान्हा दुबे, आशीष तिवारी ,शुभम सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हनुमान जयंती का पर्व हमें प्रभु श्री राम के प्रति अटूट भक्ति, निस्वार्थ सेवा और साहस का संदेश देता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…