• April 5, 2026

हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक

हरदी के साप्ताहिक हॉट बाजार में ग्रामवासियो को नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

*इसी क्रम में विगत दिवस* “हमर पुलिस हमर बजार”एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी एवं अन्य स्टाफ के द्वारा ग्राम हरदी साप्ताहिक हॉट/बाजार में आम जनता से संवाद कर नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

*ग्रामवासियों को* साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें।

*ग्रामवासियों से संवाद कर* “नशा मुक्त जीवन” की शपथ दिलाई गई। सभी ने “नशा मुक्त जीवन” की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने “जिंदगी को हाँ, नशे को ना” का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

*इस दौरान ग्रामवासियों को* बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

*साथ ही बालिकाओं/* महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव – गांव एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जामगांव एम में चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज का 56वाँ वार्षिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जामगांव (एम) में *चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज* का *56वाँ वार्षिक अधिवेशन*…
अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सुदृढ़ीकरण की बड़ी पहल

अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में…
भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित बनाना और संगठन की नीति रीति से अवगत कराना प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य -जगन्नाथ पाणिग्रही दुर्ग संभाग प्रभारी

भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित बनाना और संगठन की नीति रीति से अवगत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 मंडल स्तरीय…