• April 6, 2026

चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग एवं कॉम्बिंग गश्त के दौरान एटीएम, बैंक, वारंटियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा अड्डेबाजी स्थलों की भी जांच की गई

चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग एवं कॉम्बिंग गश्त के दौरान एटीएम, बैंक, वारंटियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा अड्डेबाजी स्थलों की भी जांच की गई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों—घड़ी चौक, सिंघौरी शीतला मंदिर, नवागढ़ तिराहा, कोबिया चौक एवं ग्राम बाबा मोहतरा, रांका सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई।

*इसी क्रम में विगत दिनों* रात्रि में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक भानुप्रताप पटेल, उदल राम टांडेकर, मोहन साहू, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, रघुराज यदु सहित रक्षित केन्द्र पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

*अभियान के दौरान* होटल, लॉज, ढाबा, एटीएम, बैंक, बस स्टैंड, प्रतीक्षालय, संवेदनशील क्षेत्रों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजी स्थलों की भी जांच की गई। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की लगातार सघन चेकिंग की गई तथा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में समझाइश दी गई।

*इस विशेष चेकिंग* अभियान के दौरान विगत दिनों“सशक्त एप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की गई। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं यातायात स्टाफ द्वारा इस एप के माध्यम से कुल 40 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर कुल 12,200 रूपये समन शुल्क वसूला गया।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें ।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…