• April 13, 2026

म्यूल अकाउंट का खेल, बेमेतरा पुलिस ने आरोपियों से 5 पासबुक, 2  चेकबुक, 2 नग मोबाईल एवं 8 एटीएम किया जब्त

म्यूल अकाउंट का खेल, बेमेतरा पुलिस ने आरोपियों से 5 पासबुक, 2  चेकबुक, 2 नग मोबाईल एवं 8 एटीएम किया जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा । पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल टीम द्वारा आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो और उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही हैं।

*थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को* विश्वस्त सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई है कि इंडियन बैंक शाखा बेमेतरा के खाता धारक द्वारा सायबर धोखाधड़ी के राशि को अपने बैंक खाता में प्राप्त कर म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया जा रहा है, प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु इंडियन बैंक शाखा बेमेतरा से सम्पर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि इंडियन बैंक शाखा बेमेतरा IFSC कोड के बैंक खाता नम्बर के धारक धर्मराज साहू ग्राम मुरता थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के नाम पर होना पाया गया। उक्त बैंक खाता का स्टेटमेन्ट इंडियन बैंक शाखा बेमेतरा से प्राप्त कर अवलोकन करने पर दिनांक 23.05.2025 से 01.07.2025 तक उक्त बैंक खाता में कुल आहरण रकम 6,52,632/- रूपये एवं जमा रकम 6,65,564/- रूपये है, जिसमें से दिनांक 03.06.2025 को 5000 रूपये सस्पेक्ट पाया गया, उक्त बैंक खाता धारक धर्मराज साहू द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने, संवर्धन करना पाये जाने से धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) (A) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने, उपरोक्त बैंक खाता धारक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*प्रकरण में विवेचना के दौरान* आरोपी धर्मराज साहू को पूछताछ करने पर पता चला कि ग्राम मुरता के संतोष साहू एवं एक अन्य के द्वारा इसे लोन दिलाने के नाम पर इसका अलग-अलग बैंक में खाता खुलवाकर बैंक पास बुक, एटीएम एवं सीम को अपने पास रखकर धोखाधड़ी के रकम का ट्रांसफर कराना। आरोपी संतोष साहू एवं एक अन्य से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया।

*आरोपियों से* कुल 05 नग पास बुक, 02 नग चेक बुक, 02 नग मोबाईल एवं 08 नग एटीएम जप्त किया गया हैं।

*प्रकरण में* आरोपी संतोष साहू एवं एक अन्य के द्वारा लोगों का बैंक खाता खोलवाकर धोखाधड़ी रकम को बैंक खाता में प्राप्त कर आहरण करना एवं आरोपी धर्मराज द्वारा संतोष साहू एवं एक अन्य से रकम लेकर अपना बैंक खाता खोलवाकर धोखाधड़ी रकम को प्राप्त कर संवर्धन करना पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से 11 अप्रैल 2026 को आरोपियों 1. धर्मराज साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 32 वर्ष, 2. संतोष कुमार साहू पिता पुहुप राम साहू उम्र 41 वर्ष, दोनों निवासी मुरता थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा एवं एक अन्य को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों का भी शामिल होना पता चला है जिस पर जांच कार्यवाही किया जाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में विवेचना जारी हैं।

*उक्त कार्यवाही* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह, उदल राम टांडेकर, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, देवेन्द्र साहू सहित थाना बेमेतरा व साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भुमिका रही।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

48 घंटे में तालाब साफ: निगम की पॉन्ड मशीन का कमाल, 10 दिन का काम 2 दिन में, पॉन्ड क्लीनर मशीन बनी गेमचेंजर

48 घंटे में तालाब साफ: निगम की पॉन्ड मशीन का कमाल, 10…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के तालाबों की सफाई में…
अवैधानिक कब्जा करने को लेकर विवाद, शिकायत

अवैधानिक कब्जा करने को लेकर विवाद, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन जिला अध्यक्ष रामसहाय वर्मा ने आज बेमेतरा जन दर्शन में…
कुम्ही में गहराया जल संकट, ग्रामीणों के साथ सरपंच पहुंची कलेक्ट्रेट

कुम्ही में गहराया जल संकट, ग्रामीणों के साथ सरपंच पहुंची कलेक्ट्रेट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत कुम्ही (ख)की सरपंच शिवरात्रि गंधर्व, ग्राम वासियों को लेकर पहुंची जिला कलेक्ट्रेट…