• March 29, 2024

मतदाता जागरूकता अभियान, शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प

मतदाता जागरूकता अभियान, शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 में कई मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से कम रहा था | भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचनों में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने यथा संभव प्रयास कर रही है | जिले में मतदान प्रतिशत वृद्धि किये जाने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 28/03/2024 हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में नगर पंचायत बेरला प्रांगण में वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था | कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे एक साथ नगर पंचायत के अधिकारी द्वारा वृहद् संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाताओ को शपथ दिलाया गया | कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी पाइंट बनाया गया था जिसमें नागरिकों ने अपनी सेल्फी ली | नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वनीष दुबे ने बताया कि महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की सूचना हेतु निकाय में पिछले 3 दिन से लगातार मुनादी कराया गया था तथा कार्यक्रम में शामिल होने महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित भी किया गया था | कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से किया गया इसमें किसी भी प्रकार के राजनीती प्रभावी व्यक्तिओं को शामिल नहीं किया गया था | मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान 350 महिलाओं एवं 150 पुरुषों ने शपथ ली | कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पिंकी मनहर, तहसीलदार श्री सुभाष शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री जागेंद्र साहू, नायब तहसीलदार श्री चंद्रकांत राही एवम सुश्री राजश्री पांडे, रजिस्ट्रार श्रीमती भारती शर्मा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वनीष दुबे, सहायक अभियंता श्री मयंक राठौड़, नगर पंचायत के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…