• April 15, 2026

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: बेमेतरा में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: बेमेतरा में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बेमेतरा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के प्रगणकों (ऐनुमैरेटर्स ) एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरस ) की सहभागिता रही, जिन्हें जनगणना कार्य से संबंधित दायित्वों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों द्वारा जनगणना के विभिन्न चरणों, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, आंकड़ों के सटीक संकलन एवं गोपनीयता बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार प्रत्येक परिवार की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय जानकारी को सावधानीपूर्वक संकलित किया जाना है, जिससे शासन को योजनाओं के निर्माण में सटीक आधार मिल सके।

कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मोबाइल एप एवं ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डेटा एंट्री, अपडेट एवं मॉनिटरिंग की प्रक्रिया समझाई गई। डिजिटल माध्यम से कार्य करने के लाभ, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जनगणना को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना से ही विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो पाता है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…