• April 15, 2026

बेमेतरा में सहकारिता का विस्तार, 38 नई सेवा सहकारी समितियों का गठन, 15 अप्रैल को होगा वर्चुअल शुभारंभ

बेमेतरा में सहकारिता का विस्तार, 38 नई सेवा सहकारी समितियों का गठन, 15 अप्रैल को होगा वर्चुअल शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जिला बेमेतरा में किसानों को सशक्त बनाने और सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के सभी किसान परिवारों तक सहकारिता की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु 38 नई सेवा सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इन नवीन समितियों में मर्या. ओड़िया, पिपरीया, परसबोड़, भटगांव, जानो, लुक, मासुलगोंदी, नवागांवकला, कंदई, तेंदुवा, केशडबरी, हरदी, सांकरा, कुम्ही, लावातरा, भाठासोहरी, आन्दु, परपोड़ा, बसनी, गांगपुर, खैरझिटी, बिटकुली, लालपुर, जांता, बटार, पड़कीडीह, करचुवा, मजगांव, जंगलपुर, गनिया, झुलना, मेहना, कुंवा, चिचोली, एरमशाही, गनियारी, तेन्दुआ एवं झिलगा शामिल हैं।

*किसानों को मिलेंगी बहुआयामी सुविधाएं*
इन नई सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अब किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र एवं ऋण की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही किसान अपनी उपज जैसे धान, चना, सोयाबीन, सरसों, मसूर आदि को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक तरीके से समितियों के माध्यम से बेच सकेंगे। समितियों के बहुद्देशीय बनने से आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। लोक सेवा केन्द्र के रूप में संचालित इन समितियों में बिजली बिल भुगतान, टिकट बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन आवेदन, बी-1, खसरा-नक्शा निकालने जैसी दैनिक जरूरतों की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

*15 अप्रैल को होगा वर्चुअल शुभारंभ*
15 अप्रैल 2026 को श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं सहकारिता मंत्री द्वारा इन नवीन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की सभी 38 नई सहकारी समितियों में किया जाएगा।

*खरीफ 2026-27 के लिए विशेष कार्यक्रम*
इस आयोजन के दौरान खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु किसानों को ऋण वितरण, नवीन सदस्यता ग्रहण, खाद वितरण एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न किए जाएंगे।

*किसानों से सहभागिता की अपील*
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समिति अध्यक्षों, कर्मचारियों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्षेत्र के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लें एवं उपलब्ध सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…