• April 16, 2026

शासकीय आम फलबहार की नीलामी 22 अप्रैल को, बोली 60 हजार से होगी शुरू

शासकीय आम फलबहार की नीलामी 22 अप्रैल को, बोली 60 हजार से होगी शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शासकीय आम फलबहार की नीलामी 22 अप्रैल को, बोली 60 हजार से

बेमेतरा । जिले के विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय संजय निकुंज पड़कीडीह में आम के फलबहार की नीलामी 22 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 3 बजे आयोजित की जाएगी। उद्यान विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार लगभग 60 आम के पौधों के फलबहार की नीलामी निर्धारित शर्तों के तहत की जाएगी।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यापारियों को पूर्व में कार्यालयीन समय में फलों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है। बोली में शामिल होने से पहले प्रत्येक प्रतिभागी को 5,000 रुपये की धरोहर राशि जमा करनी होगी। यह राशि नीलामी के बाद प्रथम और द्वितीय बोलीकर्ता को छोड़कर अन्य सभी को वापस कर दी जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही व्यक्ति नीलामी में भाग ले सकेंगे जिन पर कार्यालय का कोई बकाया नहीं है। नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले को 3 दिनों के भीतर कुल राशि का एक-तिहाई जमा करना होगा, अन्यथा उसकी धरोहर राशि जब्त कर द्वितीय बोलीकर्ता को अवसर दिया जाएगा।

शेष राशि फल तुड़ाई से पूर्व दो किस्तों में जमा करनी होगी। साथ ही, फसल की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी और किसी प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति को मान्य नहीं किया जाएगा।

अन्य शर्तों के अनुसार : फल तोड़ते ही वजन कराना अनिवार्य होगा, प्रति पौधे 10 फल शासन को निःशुल्क देने होंगे, बगीचे और अन्य पौधों को नुकसान पहुंचाने पर भरपाई करनी होगी, फल तोड़कर बगीचा खाली करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

नीलामी की प्रारंभिक बोली 60,000 रुपये रखी गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि देशी आम के फलबहार को इस नीलामी में शामिल नहीं किया जाएगा। उद्यान विभाग के सहायक संचालक को नीलामी की बोली स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार रहेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…