• April 18, 2026

परपोड़ा में ऊदबिलाव, ग्रामीणों में दहशत, अब तक रेस्क्यू नहीं

परपोड़ा में ऊदबिलाव, ग्रामीणों में दहशत, अब तक रेस्क्यू नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जंगली जानवर ऊदबिलाव या की कबरबिज्जू चाहे जो भी हो खतरा तो है। ग्राम परपोंड़ा में युवराज निषाद ने दी जानकारी जिनके घर के अंदर पिछले दो दिनों से है ,पीछे की गली में डेढ़ फीट चौड़ी करीब 20 फीट लंबी सकरी गली के अंदर 4 से 5 की संख्या में देखा गया जानवर जिसे पहचान पाना मुश्किल है, कुछ लोग इसे ऊदबिलाव समझते हैं परंतु यह कह पाना मुश्किल है कि यह कबरबिज्जू है या ऊदबिलाव, क्योंकि जिस घर में यह है वहां आसपास बच्चों की संख्या ज्यादा है, जिससे गांव में भय का माहौल है , युवराज निषाद ने जानकारी दी है कि इसकी सूचना कोटवार और सरपंच को दे दी गई है, सरपंच से बात कर जानकारी ली गई जिसमें एसडीएम को भी अवगत कराया जा चुका है परंतु अभी तक कोई रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची ,गांव के बच्चों में उत्सुकता , जिज्ञासा के साथ डर भी है कि कही किसी बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे, ऐसा जानवर को यदि जल्दी नहीं पकड़ा गया तो कोई अनहोनी भी हो सकती है। देखना यह है कि कितनी जल्दी इस जानवर को रेस्क्यू किया जाएगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…