• April 18, 2026

बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा को सौंपा गया

बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा को सौंपा गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बगलेडी में बिना अनुमति के अवैध रूप से बोर उत्खनन किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध उत्खनन कार्य करते हुए एक वाहन पाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा आवश्यक अनुमति लिए बिना ही बोर उत्खनन किया जा रहा था, जो कि नियमों का उल्लंघन है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को जब्त कर लिया।
जब्त किए गए वाहन को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु थाना साजा के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…