• April 21, 2026

खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित, कालाबाजारी पर सख्ती, उर्वरको की कालाबाज़ारी रोकने जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित, कालाबाजारी पर सख्ती, उर्वरको की कालाबाज़ारी रोकने जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।
मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा 25 मार्च 2026 को जारी निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन बेमेतरा खरीफ मौसम 2026 की तैयारियों में सक्रिय हो गया है। किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्वरकों की कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय तथा अमानक उर्वरकों की बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या फर्म इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा।

इसी क्रम में जिले में उर्वरक संबंधी अनियमितताओं की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इस दल के नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत को नियुक्त किया गया है। वहीं सुश्री हर्षलता वर्मा (डिप्टी कलेक्टर), श्रीमती शिल्पा अग्रवाल (जिला पंजीयक सहकारी संस्थाएं), डॉ. श्याम लाल साहू (सहायक संचालक कृषि) एवं श्री देशराज यादव (सहायक संचालक कृषि) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उक्त उड़नदस्ता दल जिलेभर में सतत निरीक्षण कर उर्वरकों के भंडारण, वितरण एवं विक्रय की नियमित निगरानी करेगा। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…