• April 22, 2026

बेमेतरा में खुलेगा प्याऊ घर, लेकिन अब तक नहीं हो पाया पानी का इंतजाम

बेमेतरा में खुलेगा प्याऊ घर, लेकिन अब तक नहीं हो पाया पानी का इंतजाम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा थाने के सामने बनाया जा रहा प्याऊ, प्याऊ बन कर तैयार है परंतु अभी यहां पानी की व्यवस्था नहीं की गई है, नगर पालिका परिषद इस प्याऊ के उद्घाटन की प्रतीक्षा में है परंतु क्या आने जाने वाले प्यासे लोगों को भी पानी के लिए उद्घाटन की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी इसके पहले भी हर साल गर्मियों में प्याऊ लगाए जाते हैं, पानी की व्यवस्था की जाती है लेकिन आज आलम यह है की गर्मियों में प्यासे को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, बोतलों में पानी बिक रहा है, बेमेतरा में इस वर्ष भी गर्मी के समय कहीं यह ना हो कि पानी की कमी फिर से होने लगे क्योंकि शासन की अपील के बार-बार मना करने पर भी लोगों ने धान की फसल लेना, गर्मी फसल लेना, कम नहीं किया, यहां बेमेतरा जिला में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर लोगों को पानी बचाओ के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है, परंतु नदी, नाले, जलाशय का पानी यदि ऐसे ही तेजी से सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता रहेगा, रेत,मुरूम का खनन होता रहेगा, बड़े-बड़े उद्योग धंधों को 24 घंटे लगातार पानी मिलता रहेगा, तो पानी को संधारित करने का कोई भी उपाय कारगर नहीं होगा, बड़े-बड़े ऑफिस में बैठकर लंबी-लंबी मीटिंग करने से इन समस्याओं का हल नहीं होगा इसके लिए धरातल में उतरकर गरीबों के और आम नागरिकों के बारे में सोचकर पहले चीजों को व्यवस्थित करना होगा।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…