- April 23, 2026
महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग संवेदनशीलता से कार्य करें : कलेक्टर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष दिशा भवन में महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं धरातल स्थल पर भौतिक स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि महिलाएं एवं बच्चे समाज के अभिन्न हिस्सा है। इनके स्वास्थ्य पोषण , टीकाकरण पर संयुक्त प्रयास सुनिश्चित करते हुए स्वस्थय समाज की संरचना निर्मित करने में अपनी अहम योगदान देवें। कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं के क्रियान्वयन में दोनों विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने कहा।
*कुपोषण मुक्ति के लिए अभियान चलाएं*
कलेक्टर ने कुपोषण मुक्ति अभियान के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करने निर्देशित की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की जानकारी लेते हुए जिले में कुपोषण की वर्तमान दर और इसमें आई कमी की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि गंभीर कुपोषित बच्चों का एनआरसी में भर्ती कर उनके स्वास्थ्य में सुधार की ट्रैकिंग करें। बैठक में पूरक पोषण आहार: पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ियों में दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट, भोजन की गुणवत्ता और वितरण की जांच करने निर्देशित की। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव , शत-प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में कराने कहा गया। कलेक्टर ने टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण की कवरेज रिपोर्ट संधारित करने के भी निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान करने कहा गया।
*विभागीय योजनाओं का करें प्रभावी क्रियान्वयन*
बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली राशि और लंबित प्रकरणों का निराकरण स्थिति की जानकारी ली गई। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत मिल रहे लाभ और डीबीटी की स्थिति की समीक्षा किया गया ।
*किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की स्वास्थ्य पर रखें नजर*
कलेक्टर ने बैठक में एनीमिया मुक्त भारत बनाने की दिशा में सार्थक पहल करने कहा। किशोरी बालिकाओं और महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन-फॉलिक एसिड की गोलियों का वितरण करने निर्देशित की।
*मैदानी क्षेत्रों का करें सघन दौरा*
कलेक्टर ने फील्ड एएनएम , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दी। ताकि कोई भी पात्र हितग्राही सेवा से वंचित न रहे। उन्होंने सभी डेटा शुद्धता: के साथ ऑनलाइन पोर्टलों (जैसे पोषण ट्रैकर) पर डेटा की रियल-टाइम एंट्री सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति: सुनिश्चित किया जाए। जिन क्षेत्रों या ब्लॉकों में प्रदर्शन खराब है, वहां के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सुधार करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
*उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा*
कलेक्टर ने अधोसंरचना की समीक्षा की। आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जब स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग मिलकर काम करते हैं, तो शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करने में बड़ी सफलता मिलती । जिले में आयोजित ‘वजन त्यौहार’ के आंकड़ों की समीक्षा और कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन पर चर्चा किया गया।
*बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज नहीं करने और अनाधिकृत अनुपस्थिति पर वेतन आहरण रोकने के निर्देश*
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कलेक्टर ने सभी अमले को कार्यप्रणाली में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर एक कड़ा संदेश दी है। कलेक्टर ने बायोमेट्रिक्स में अनिवार्यता : उपस्थिति दर्ज करने कहा है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से बायोमेट्रिक्स उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्यूटी में अनियमितता और समय पर उपस्थिति दर्ज न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए, उनके आगामी आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




